आगरालीक्स… आगरा में बैंक से लोन लेने के बाद वापस न करने एक बिल्डिंग को सीज किया है। मोचा कैफे पूर्व की तरह से ही संचालित है।
बैंक से लोन लेने के बाद शहर के तमाम प्रतिष्ठान और कारोबारियों द्वारा वापसी नहीं की जा रही है, इससे एनपीए बढता जा रहा है। ऐसे में बैंकों ने नोटिस देने के बाद संपत्ति सीज करने की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को कैनरा बैंक, एमजी रोड शाखा के अधिकारी थाना सदर की पुलिस के साथ, फतेहाबाद रोड पहुंचे। टीम ने एक बिल्डिंग को सीज करने के साथ ही गेट पर लोन की अदायगी न करने के बारे में भी लिखा है। इस दौरान लोगों की भीड लग गई। इसे देखते हुए बडी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
मोचा कैफे पूर्व की तरह संचालित
कैनरा बैंक के अधिकारियों ने बिल्डिंग के भूतल को सील किया है, इस बिल्डिंग में मोचा कैफे भी संचालित है, वह पूर्व की तरह संचालित है। पहली खबर में मोचा कैफे परिसर में सीज करने की कार्रवाई लिखी गई थी, जबकि सीज बिल्डिंग का भूतल हुआ है। इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं