आगरालीक्स.(Agra News 8th May).. आगरा के एडीएम प्रोटोकाल को मैं तुझ से बडा भाजपाई हूं,कहना भारी पड गया, 24 घंटे में दो बार तबादला, प्रयागराज भेजा गया। 24 घंटे में दो बार तबादला, प्रयागराज भेजा गया।
आगरा में छह मई को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव जीतने पर कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह प्रमाण पत्र दे रहे थे। यहां एत्मादपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रमाण पत्र के लिए इंतजार कर रहे थे,उन्हें अपने साथ लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एडीएम प्रोटोकॉल के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने केवल प्रत्याशी को ही रुकने के लिए कहा, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसे लेकर विवाद होने पर भानु महाजन ने कहा कि तू कैसे बात करता है, इस पर एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह भडक गए। उन्होंने कहा कि तेरा नशा उतार दूंगा, तुझ से बडा भाजपाई हूं।
दो बार हुआ तबादला
मामला तूल पकडने के बाद एडीएम पुष्पराज सिंह को पहले आगरा में संयुक्त आवास आयुक्त के पद पर आगरा में ही तबादला कर दिया गया, 24 घंटे में उनका दोबारा उनका तबादला कर दिया गया, अब उन्हें अपर आयुक्त प्रयागराज के पद पर कर दिया गया है।