आगरालीक्स..(Agra News 8th May). आगरा में कार में फ्री में पेट्रोल डालने से मना करने से पेट्रोल पंप के कर्मचारी से अभद्रता के आरोप में चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश।
अनंत अपार्टमेंट विभव नगर निवासी सनी खन्ना की जीआईसी मैदान के सामने कान्हा पेट्रोल पंप है। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे चौकी प्रभारी गोकुलपुरा कपिल नैन कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कर्मचारी बनवारी लाल और सलीम से गाडी में पेट्रोल डालने के लिए कहने लगे, आरोप है कि रुपये नहीं दिए, कर्मचारी ने पेट्रोल डालने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने कर्मचारी की कॉलर पकड ली, उसका मोबाइल छीन लिया। धमकी देने लगा कि पेट्रेल पंप चलाना है तो महीने में एक बार कार में फ्री में टंकी फुल करनी होगी। कर्मचारी के मना करने पर गाली गलौज कर दी। सन्नी खन्ना ने चौकी प्रभारी से बात की, आरोप है कि उनसे भी अभद्रता की। पंच संचालक ने एसएसपी के मोबाइल नंबर पर शिकायत की, सीओ लोहामंडी आ गए। सीओ के बुलाने पर भी चौकी प्रभारी नहीं आए। चौकी इंचार्ज के साथ हुई बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मुनिराज जी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया, विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।