आगरालीक्स… आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी और एलकेजी में प्रवेश की प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू हो रही है। सेंट पेट्रिक्स जूनियर कॉलेज में 18 और 19 अक्टूबर को प्रवेश फॉर्म वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, सेंट पीटर्स की जूनियर विंग सेंट फेलिक्स में नवंबर में प्रवेश फॉर्म वितरति होंगे। वहीं, सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज और सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जॉर्जेज कॉलेज, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में दिसंबर में फॉर्म निकाले जाएंगे। जबकि सेंट कॉनरेडस पर प्रवेश प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी।
सेंट फेलिक्स में लॉटरी से प्रवेश
प्रवेश के लिए टेस्ट पर लगी पाबंदी के बाद सेंट फेलिक्स में लॉटरी से प्रवेश होगा, इसमें टेस्ट नहीं लिया जाएगा। इसी तरह कई और स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है।
बच्चों के साथ मम्मी पापा का टेस्ट
यूकेजी और नर्सरी में मिशनरी में प्रवेश के लिए बच्चों के साथ ही उनके मम्मी पापा का भी टेस्ट होता है। कॉलेज में प्रवेश की अर्हता पूरा करने वाले बच्चों और उनके पैरेंटस को बुलाया जाता है। उनसे शिक्षक सवाल पूछते हैं, मिशनरी स्कूल में प्रवेश के लिए होने वाले टेस्ट में पैरेंटस के अंग्रेजी में कम्युनिकेशन और बच्चों की अलर्टनेस देखी जाती है। इसके लिए उनसे रंग आइडेंटीफाई कराने के साथ ए बी सीडी और गिनती टीचर सुनते हैं।
मम्मी पापा को अपने बारे में बताना होगा
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मम्मी पापा को अपने बारे में बताना होता है, उन्हें अपने काम से लेकर बच्चों की पढाई कैसे करेंगे, इस बारे में अंग्रेजी में जवाब देना होता है। जो परिवार ज्वाइंड फैमिली में रहते हैं, उन्हें फायदा मिलता है, जिससे बच्चों की पढाई ठीक तरह से हो सकती है। अपने बच्चों के प्रवेश को लेकर परिजन परेशान हैं, इसके लिए अभी से परिजन तैयारी में जुट गए हैं। वे अपने बच्चे का अच्छे स्कूल में प्रवेश चाहते हैं।
Leave a comment