आगरालीक्स …आगरा के एक मिशनरी स्कूल का भ्रष्टाचार सामने लाने के लिए ‘गब्बर इज बैक’, जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे इस पत्र से खलबली मची हुई है। इसमें लिखा गया है कि की मिशनरी स्कूल में भ्रष्टाचार हो रहा है, स्टिंग आपरेशन से भ्रष्टाचार के सुबूत जुटा लिए गए हैं, कालेज के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर गब्बर खुद
जिलाधिकारी कार्यालय पर चार पेज का पत्र प्राप्त हुआ है, इस पर गब्बर सिंह लिखा हुआ है, जिस तरह के अक्षय कुमार की पिछले दिनों रिलीज हुई मूवी ‘गब्बर इज बैक’ में गब्बर अपनी टीम के साथ भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों को खुद सजा देता है, इस गुमनाम गब्बर सिंह ने पत्र के माध्यम से कालेज को बचाने का हवाला देते हुए इसके प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। एडमिशन, फर्नीचर, परीक्षा, खेलकूद, सेलरी और शिक्षकों की भर्ती में घोटाले के आरोप हैं। यह पत्र उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को भी मय सबूत के साथ भेजने का दावा किया है। इस पर कार्रवाई न होने पर खुद ही सजा देने के लिए कहा है। जिलाधिकारी कार्यालय ने इस पत्र को जांच के लिए एडीएम सिटी के लिए भेजा है।
कान्वेंट स्कूल के टीचर ने छात्रा से की गंदी हरकत
आगरा के सदर क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में सातवीं की छात्रा ने कंप्यूटर टीचर की गंदी हरकत को एक परिचित के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा किया है। छात्रा की एक परिचित ने तीन दिन पहलेँ फेसबुक पर कंप्यूटर टीचर के बारे में सब कुछ लिख दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि कंप्यूटर टीचर ने पढ़ाई की बात करने के लिए फोन करना शुरू किया। बात-बात में शरीर की ग्रोथ के बारे में पूछने लगा और अब आपत्तिजनक फोटो मांगने लगा। यही नहीं, कंप्यूटर टीचर ने एक ही छात्रा के साथ ऐसी हरकत नहीं की है। वह दूसरी छात्राओं के साथ ऐसी हरकत करता है।
कंप्यूटर लैब में छात्रा को रोका
पोस्ट में लिखा है कि एक दिन कंप्यूटर लैब में बच्चों के जाने के बाद रोक लिया। दुराचार का प्रयास करने लगा। लेकिन उसी समय कोई आ गया। मौके का फायदा उठाकर छात्रा भाग निकली। छात्रा इतनी डरी हुई है कि अब स्कूल जाने से डरने लगी।
छात्रों के साथ अभिभावकों ने देखी पोस्ट
इस पोस्ट को स्कूल के छात्र और उनके अभिभावकों ने देखा। अब उस पोस्ट को हटवा दिया गया है।कुछ लोगों ने इसे वायरल कर दिया है। टीचर पर सनसनीखेज आरोप लगने के बाद स्कूल प्रशासन ने उसे छुट्टी पर भेज दिया गया है।
शादीशुदा है टीचर
कंप्यूटर टीचर शादीशुदा है और मानसिक विकृत है। छात्राओं को टच करने का प्रयास करता है। इससे पहले भी वह अन्य छात्राओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है।
Leave a comment