आगरालीक्स… आगरा के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो रही है, पढे कैसे करना है आनलाइन आवेदन, क्या है अंतिम तिथि
आगरा के केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।20 जुलाई को सुबह 10 बजे से 7 अगस्त शाम सात बजे तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक्स-सर्विसमेन, आर्मी, डिफेंस समेत अन्य सेवा श्रेणी के अभिभावकों के साथ ही शिक्षा का अधिकार के तहत बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश के लिए चयनित किए गए छात्रों की पहली सूची 11 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट 24 अगस्त और तीसरी लिस्ट 26 अगस्त को जारी की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया जानने के लिए क्लिक करें https://www.kvadmission.in/agra-region-kvs/agra-cantt-no-2-kendriya-vidyalaya/52/