Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Adolescent Health Academy National Conference start from St Conrad’s College Agra
बिगलीक्स

Adolescent Health Academy National Conference start from St Conrad’s College Agra

182

आगरालीक्स… आगरा में देश भर से बाल रोग विशेषज्ञ जुटे हैं और एडोल्सेंट किशोरावस्था 9 से 18 साल पर चर्चा कर रहे हैं। मां को अपनी बेटी के पर्स में कंडोम मिलता है, स्कूल के बच्चे एचआईवी के बारे में सवाल पूछते हैं। इंडियन एकेडमी आॅफ पिडियाट्रिक्स आईएपी की एडोल्सेंट हेल्थ एकेडमी की तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस शुक्रवार सुबह सेंट कॉनरेडस स्कूल से शुरू हुई।
बाल रोग विशेषज्ञों ने छात्रों और अभिभावकों से सीधे संवाद किया। विशेषज्ञों ने सेक्स एजुकेशन पर घर से लेकर स्कूल में चर्चा न होने से बच्चों पर पड रहे गलत असर को सामने रखा। उन्होंने कहा कि बच्चा अपने परिजनों से अपनी हर बात साझा करना चाहता है, लेकिन पहले वह छोटा होता है और बाद में वह बडा हो जाता है। इस बीच परिजन उसे समझते नहीं हैं। इसमें भी सेक्स को लेकर बच्चों से बात नहीं की जाती है। एक उदाहरण देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि एक मां को अपनी बेटी के पर्स में कंडोम मिलता है, एक पिता को अपने बेटे को गलत संगत में पडने से रोकने के लिए क्या क्या नहीं करना पडता है।
एचआईवी से कैसे बच सकते हैं
इसके बाद बाल रोग विशेषज्ञों ने छात्रों से संवाद किया। इसमें उनसे कहा गया कि अपने सवाल लिखकर दें, उसमें अपना नाम ना लिखें। कुछ बच्चों ने अपनी हाइट और शारीरिक व मानसिक विकास के बारे में सवाल पूछे। कुछ बच्चों के सवाल एचआईवी को लेकर थे, उन्होंने पूछा कि एचआईवी कैसे होता है और इससे कैसे बच सकते हैं। बच्चों को बताया गया कि असुरक्षित यौन संबंध से एचआईवी हो सकता है, इसलिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, लेकिन यह गलत है। पढने की उम्र में गलत संगत में जाने से करियर भी बर्बाद हो सकता है।
तीन दिन तक चलेगी कांफ्रेंस
आगरा में शुरू हुई आईएपी की कांफ्रेंस तीन दिन तक चलेगी, संयोजक डॉ आरएन द्विवेदी और चेयरपर्सन डॉ एनसी प्रजापति हैं। इसमें शहर के साथ ही देश भर से चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!