आगरालीक्स.. आगरा से लापता हुए एडवोकेट के परिजनों से 55 लाख रुपये मांगे से खलबली मची हुई है, पुलिस टीम जांच में जुटी है।
आगरा के सिंकदरा क्षेत्र से सोमवार यानी तीन फरवरी को फीरोजाबाद के मोहल्ला राजपुताना निवासी एडवोकेट अकरम अंसारी आगरा के सदर तहसील में तीन फरवरी को अपने परिचितों से मिलने आए थे, उनके रिश्तेदारों ने कारगिल पेट्रोल पंप से आटो में बिठा दिया, इसके बाद से कोई पता नहीं चला है।
फोन आने पर खलबली
एडवोकेट अकरम अंसारी के भाई असलम अंसारी पर फिरौती के लिए फोन आने से खलबली मच गई। बदमाशों ने फोन पर 55 लाख रुपए की मांग की। पुलिस को जानकारी मिली है कि राजस्थान के गैंग द्वारा ये फोन कॉल किया गया है। पुलिस टीम अधिवक्ता की तलाश में लगी है।