आगरालीक्स ..आगरा पॉश कॉलोनी में सडक किनारे खुले में शौच पॉटी कर रहे युवक को टोका, उसने जेई पर फायरिंग कर दी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
थाना लोधा अलीगढ़ निवासी रिंकू कुमार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। वे अपने परिवार के साथ लॉयर्स कॉलोनी में रहते हैं। रिंकू ने बताया कि वह दिन में कौलारा कलां (शमसाबाद) में निर्माणाधीन गौशाला की साइट से लौट रहे थे। उनके साथ उनके मित्र धर्मेंद्र भी थे। दोनों कार से थे। हाईवे से लॉयर्स कॉलोनी में घुसते ही एक पनवाड़ी है। रात 9 30 बजे रिंकू और धर्मेंद्र उसके खोखे पर रुके। वहीं पास में एक व्यक्ति खुले में शौच कर रहा था। रिंकी उसे टोक किया। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोपित के साथ तीन लोग भी थे। रिंकी ने बताया कि जिसको टोका था, उसने पिस्टल निकाल कर उनकी कनपटी पर सटा दी। तभी रिंकू ने उसका हाथ ऊपर कर दिया। इतने में उसने गोली चला दी। फिर दोबारा से कनपटी पर पिस्टल रख दी। इसी तरह आरोपित ने करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से रोड पर भगदड़ मच गई। इतने में आरोपित कार में सवार होकर भाग निकले। पीड़ित जेई ने थाना न्यू आगरा में मामले की तहरीर दी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।