अलीगढ़लीक्स.. अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे आंदोलन को देखते हुए विधि व कृषि विज्ञान संकाय में पीएचडी की कल 20 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
अन्य संकायों की 21 जून की परीक्षा में बदलाव नहीं
एएमयू इंतजामिया ने अन्य प्रवेश परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पीएचडी की यह प्रवेश परीक्षा अब 25 जून को होगी। वहीं अन्य संकायों में 21 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे नियमित एएमयू की वेबसाइट देखते रहें।
रेल और सड़क यातायात बाधित होने के कारण फैसला
एएमयू में प्रवेश परीक्षा के लिए देश के कोने-कोने से ट्रेन, बस व अन्य साधनों से अभ्यर्थी आते हैं। आंदोलन के कारण रेल व बस यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और सरकारी बसें भी नियमित नहीं चल रही है। एएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुजीबुल्ला जुबैरी ने कहा कि इन हालातों को देखते हुए एएमयू प्रशासन ने यह फैसला लिया