आगरालीक्स ….आगरा में आधी रेत को यमुना एक्सप्रेस वे पर गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड गोली चली। पुलिस ने एनकाउंटर में छह बदमाशों को पकड़ लिया, उनके साथी फरार हो गए।
आगरा में शनिवार की रात को बदमाशों के बारे में सूचना मिलने पर यमुना एक्सप्रेस वे पर एसओजी की टीम बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, पुलिस को देखते ही बैरियर से पहले बदमाशों ने गाड़ी रोक दी, पुलिस फोर्स बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

छह बदमाश पकड़े
पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली, पुलिस ने मौके से छह बदमाश पकड़ लिए, बदमाश दो गाड़ियों में थे, गाड़ी भी पकड़ ली हैं। पुलिस ने बुलंदशहर के सहकारी नगर निवासी अनिल पंवार, मैनपुरी के जलालपुर निवासी संदीप नागर, गौतबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र निवासी विक्रांत शर्मा उर्फ विक्की, इटावा में फ्रैंडस कालोनी निवासी अतुल यादव,फर्रुखाबाद निवासी आशुतोष यादव, गौतमबुद्ध नगर के विशुनपुरा निवासी अंशुल प्रताप सिंह को पकड़ा है।
पूछताछ में जुटी पुलिस
बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया।