आगरालीक्स…. आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली में चयनित अभ्यर्थियों की सामान्य प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी, आगरा में ही होगी पहली अग्निवीर प्रवेश परीक्षा, जानें तिथि सहित पूरा ब्योरा।

सेना में भर्ती के लिए सितम्बर, अक्टूबर-2022 में आनंद इंजीनियरिंग कालेज, कीठम, आगरा में रैली आयोजित की गई थी। कर्नल सुदेश भांगरा, निदेशक अग्निवीर का कहना है कि अग्निवीर भर्ती रैली में चयनित अभ्यर्थियों के लिए एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर दिनांक 15 जनवरी 2023 को सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया जा रहा है।
3440 अभ्यर्थी शामिल होंगे
अग्निवीर भर्ती के लिए 15 जनवरी को एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अनुमानित 3440 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रवेश परीक्षा के सुगम, शान्तिपूर्ण संचालन हेतु परीक्षा स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अंजनी कुमार सिंह ने सम्बन्धित विभागों से ससमय समस्त व्यवस्थायें पूर्ण करने को निर्देशित किया है, जिससे कि उक्त परीक्षा संचालन हेतु सैन्य विभाग को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा सके।