आगरालीक्स…. अग्निवीर के लिए कल से भर्ती, आगरा के अभ्यर्थियों की भर्ती चार जुलाई से।

सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत 20 जून से रानीखेत में सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती के लिए 20 जून 2023 को सुबह ढाई बजे से अभ्यर्थियों की सैन्य परिसर में एंट्री शुरु होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश सुबह छः बजे तक ही मिलेगा ।
भर्ती रैली के पहले दिन अल्मोड़ा के युवा लगाएंगे दौड़ । इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी। पहले दिन अल्मोड़ा जिले के युवाओं की दौड़ से भर्ती रैली की शुरुआत होगी ।
भर्ती स्थल पर पहुंचे अभ्यार्थियों को दौड़ के लिए 100-100 के ग्रुप बनाए जाएंगे । इसके लिए मैदान पर 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है । इस दौरान 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में चार चक्कर पूरे करने होंगे ।
इस दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा । अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण में चेस्ट, हाइट बीम, लंबी कूद व ज़िग – ज़ैग में सफलता हासिल करनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जायेगी उसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा ।
20 से 27 जून 2023 – अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद हेतु अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती होगी।
28 से 29 जून 2023- अग्निवीर लिपिक / स्टोर कीपर,
अग्निवीर टेक्निकल,
अग्निवीर आठवीं पास ट्रेडमैन, अग्निवीर दसवीं पास ट्रेडमैन पदों हेतु अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और
उधम सिंह नगर के अभ्यर्थियों के लिए ।
03 जुलाई 2023 – सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट/
सैनिक सैनिक वेटनरी पद हेतु अमेठी, वाराणसी, लखनऊ, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए।
04 जुलाई 2023- सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट/
सैनिक सैनिक वेटनरी पद हेतु आगरा, बरेली, मेरठ और लैंसडाउन जिले के अभ्यर्थियों के लिए।
07 जुलाई 2023- सिपाही डी फार्मा पद हेतु उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।