आगरालीक्स…………. आगरा के एसआरके मॉल में जमकर हंगामा, सुपरवाइजर का सिर फोड़ा, मची अफरा तफरी। लोगों ने एक हमलावर को दबोच लिया।

एसआरके मॉल, भगवान टॉकीज के पास वीकएंड पर रविवार को भीड़ थी। रात नौ बजे चार बाइक पर पांच छह युवक आए, वे अंदर जाने लगे, सुपरवाइजर ने चेकिंग की, युवकों ने अपने कपड़ों में शराब छिपा रखी थी। सुपरवाइजर ने उन्हें रोक दिया। युवक भड़क गए और हंगामा करने लगे, पुलिस को सूचना दी लेकिन उससे पहले ही युवक वहां से चले गए।
30 मिनट बाद लाठी डंडे लेकर आए और मारपीट कर दी
एसआरके मॉल के संचालक शौकी कपूर का मीडिया से कहना है कि रात 9.30 बजे दोबारा युवक आए, उन्होंने रोड पर अपनी बाइक खड़ी कर दी। युवकों के हाथ में लाठी डंडे थे, उन्होंने सुपरवाइजर संदीप भारद्वाज का सिर फोड़ दिया। मॉल के बाहर महिलाएं भी थी, मारपीट को देख अफरा तफरी मच गई, पुलिस को फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। उस समय मॉल में एक पुलिस अधिकारी भी थे उन्होंने फोन कर पुलिस को बुलाया।
पब्लिक ने एक युवक को दबोचा
इसी बीच पब्लिक ने एक युवक को दबोच लिया, उधर पुलिस अधिकारी के फोन करने से पुलिस कर्मी भी आ गए। युवक को पुलिस को सौंप दिया। थाना न्यू आगरा प्रभारी सर्वेश कुमार का मीडिया से कहना है कि पकड़े गए युवक का नाम लोकेश है। बीयर और शराब लेकर मॉल के अंदर घुसने से रोकने पर मारपीट हुई थी, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।