आगरालीक्स.. आगरा में 19 नवंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, आगरा में 36 दिन बंद रहेगा मदिया कटरा पुल से आरबीएस मोड और हरीपर्वत मार्ग।
आगरा का 19 नवंबर का प्रेस रिव्यू, सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा नहीं, कोर्ट ने कहा जिंदा रहे तभी मना सकेंगे त्योहार। यूपी सरकार की भी घरों में अनुष्ठान करने की अपील, पफाइजर का दावा, वैक्सीन का तीसरा चरण पूरा 95 फीसद कारगर। कोरोना से दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 131 की मौत।

69 हजार शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, कटआफ पर हाईकोर्ट का फैसला सही, कटआफ सामान्य के लिए 65 फीसद और आरक्षित के लिए 60 फीसद बरकार। शिक्षामित्रों को अगली परीक्षा में मिलेगा एक और मौका। 36590 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बाकी। दिसंबर तक हो जाएगी सभी की नियुक्ति। लदृदाख में शून्य से 40 डिग्री कम तापमान पर भी ड्रैगन के सामने डटे रहेंगे जवान। बिजली, पानी और हीटर जैसी सुविधाओं से लैस गर्म घरों की व्यवस्था।

दोनों तरफ से तैनात हैं 50 50 हजार जवान। फीरोजाबाद में शराब से तीन मौत पर आबकारी अधिकारी को हटाया, निरीक्षक सहित चार निलंबित। श्रीक्रष्ण विराजमान के वाद में सुनवाई अब 10 दिसंबर को, गोवा की पूर्व राज्यपाल म्रदुला सिन्हा का निधन। गुजरात के वडोदरा में सडक हादसे में तीन महिलाएं, उनके इकलौते बेटे सहित 11 की मौत। पुलिस में 5825 पदों पर भर्ती 19 और 20 दिसंबर को। गायों की रक्षा को बनी गो कैबिनेट, 22 को पहली बैठक, कश्मीर हिमस्खलन में जवान शहीद। नेपाल में सत्ता संघर्ष को भुनाने में जुटा चीन। ईपीएपफओ के 18 हजार कर्मचारी हटे, बद्रीनाथ के नाम आज कपाट हो जाएंगे बंद। टिवटर ने लदृदाख पर मांगी माफी,

अमर उजाला आगरा में 36 दिन बंद रहेगा मदिया कटरा पुल से आरबीएस मोड और हरीपर्वत मार्ग। मदिया कटरा पुल पर चलेगा गार्डर बदलने का काम
नहाय खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ, छठ मइया के दिहल ललनवा, अंगनवा डोले
मेयर नवीन जैन ने ताजमहल में 5 हजार पर्यटकों के प्रवेश की सीमा समाप्त करने की उठाई मांग, पीएम और केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र।

दैनिक जागरण कोरोना से एक और मौत, 57 नए केस
दयालबाग में फटी पाइप लाइन, 20 हजार लोगों को दो दिन नहीं मिलेगा पानी
तापमान सामान्य से चार डिग्री पहुंचा नीचे

हिंदुूस्तान एंपोरियम संचालक को होटल में बंधक बनाकर पीटा, कार में तोडफोड
तीन घरों से नकदी, गहने समेत दस लाख की चोरी
बाह में महिला के गले से दो लाख रुपये की सोने की चेन लूटी।
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/