आगरालीक्स.. आगरा में होटल संचालक ने ज्वैलरी को पीटा, गाडी के शीशे तोड दिए, ज्वैलर ने
शादी के लिए होटल बुक किया था, होटल में गंदगी होने की शिकायत करने पर विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में होटल संचालक मनोज गोयल सहित तीन को हिरासत में ले लिया है।
आगरा के फ्रीगंज निवासी पवन जैन का फतेहाबाद रोड पर एंपोरियम और ज्वैलरी शोरूम है। उनके परिचित की बेटी की 19 नवंबर को सगाई थी, इसके लिए जीवनी मंडी स्थित ताज वे इन होटल बुक किया था। आरोप है कि बुधवार रात आठ बजे पवन जैन होटल की व्यवस्थाएं देखने गए, यहां गंदगी होने पर होटल संचालक मनोज गोयल से शिकायत की, इसे लेकर विवाद हो गया।
कार की शीशे तोड दिए
आरोप है कि मनोज गोयल और उसके साथ 10 12 लोगों ने पवन जैन की गेट बंद कर पिटाई की, लात घूसों से पीटा, कार के शीशे तोड दिए। पुलिस ने मनोज गोयल, मैनेजर और एक अन्य को हिरासत में ले लिया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।