आगरालीक्स.. आगरा में 23 दिसंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर आगरा में सतर्कता, ब्रिटेन से लौटे 20 में कोरोना की पुष्टि, डिप्टी सीएम आज आगरा में।

आगरा प्रेस रिव्यू। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद ब्रिटेन से लौटे लोगों में 20 मिले संक्रमित, एक भी वायरस के नए स्ट्रेन से पीडित नहीं, भारत से थम गईं उडानें। किसान आंदोलन हरियाणा के सीएम खटटर को दिखाए काले झंडे, विधायकों की गाडियों पर लाठियां। भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र से जुडे मंच ने दिया धरना। दिल्ली एक्सप्रेस वे और एनएच 9 की सभी लेन बंद। दिल्ली हाईवे पर भी बवाल, पुलिस की गाडी तोडी, मुरादाबाद के एसपी जख्मी। जम्मू कश्मीर में डीसीसी चुनाव, घाटी में गठबंधन, जम्मू संभाग में भाजपा आगे, कांग्रेस भी बेहतर। गुपकार और भाजपा में कांटे की टक्कर।

पीएम मोदी ने एएमयू के शताब्दी समारोह में कहा, राजनीति इंतजार कर सकती है, देश का विकास नहीं, पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का दिया लक्ष्य । यूपी माडल पर बहस के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुलाकर नहीं पहुंचे यूपी के मंंत्री सिदृार्थ नाथ सिंह। बिहार सरकार के तीन जजों की कदाचार बर्खास्तगी पर मुहर। यमुना एक्सप्रेस वे पर यू टर्न ले रहे कंटेनर से टकराने के बाद कार में लगी आग, पांच जिंदा जले। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया, फरवरी तक नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं, मुंबई में नाइट क्लब में पार्टी करते सुरेश रैना, रंधावा,सुजैन अरेस्ट, रिहा। कोरोना नियमों के उल्लंघन पर केस दर्ज। नेपाल, ओली को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया। मैदानों में तीन डिग्री तक और गिरेगा पारा।

अमर उजाला दवा तस्करी से जुडे महिला सहित चार और अरेस्ट, डेढ करोड की दवाएं जब्त
जीवनी मंडी में पाइप लाइन लीक,कडाके की सर्दी में लोग परेशान
कोहरे के कारण हाईवे पर रेंगे वाहन,दिन भर छाए रहे बादल

दैनिक जागरण
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार कंटेनर से टकराई हादसे में पांच जिंदा जले
पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंग के कोचिंग संचालक सहित तीन अरेस्ट
ब्रिटेन से आने वालों की होगी कोरोना की जांच, नए स्ट्रेन को लेकर सतर्कता

हिंदुस्तान यमुना एक्सप्रेस वे पर सडक हादसों में चार साल में 2247 की मौत
बस में बेटिकट यात्रियों को छिपाने के नाम पर 15 हजार रुपये हडपने पर तीन निलंबित
बुकी श्याम बोहरा के घर कुर्की नोटिस चस्पा
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/