आगरालीक्स…. आगरा का तापमान 43 डिग्री पार, डीएम के निर्देश पर आदेश, कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुटटी अब
12.30 बजे तक होगी, अभी 1.30 से 2 बजे तक स्कूलों की छुटटी हो रही थी।

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश पर सरकारी और सभी बोर्ड के निजी स्कूलों की कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक लगेंगी, 12.30 बजे तक सभी स्कूलों की छुटटी की जाएगी। इसके बाद स्कूल नहीं खुलेंगे।
1.30 बजे तक स्कूल में रहेंगे शिक्षक
वहीं, बच्चों की छुटटी 12.30 बजे हो जाएगी लेकिन शिक्षक 1.30 बजे तक स्कूल में ही रहेंगे और स्कूल का काम करेंगे।