आगरालीक्स…आगरा में दो भाईयों सहित चार अभियुक्त गुंडा घोषित. इनमें से एक को छह महीने के लिए किया जिला बदर…
आगरा में असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. मंगलवार को भी आगरा पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई. 4 अभियुक्तों को गुंडा घोषित किया गया और इनमें से एक को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है. वहीं तीन अभियुक्तों को स्थानयी थाने द्वारा 6 महीने तक निगरानी में रखने के आदेश दिए गए हैं.

इनके खिलाफ हुआ एक्शन
छोटू उर्फ अश्वनी दिवाकर पुत्र ब्रहृमानंद निवासी नगला दयाली खांडा थाना बरहन — गुंडा घोषित कर जिला बदर छह माह के लिए
आलोक उर्फ अनूप पुत्र सूरजभान निवासी गुडहाई मंडी थाना ताजगंज — गुंडा घोषित कर छह माह की निगरानी में
प्रदीप पुत्र सूरजभान निवासी गुडहाई मंडी थाना ताजगंज — गुडा घोषित कर 6 माह के लिए निगरानी में
किशन राठौर पुत्र चंद्रभान राठौर निवासी टीला बालूगंज थाना रकाबगंज — गुंडा घोषित कर 6 माह की निगरानी में