आगरालीक्स…आगरा ही नहीं पूरी यूपी की हवा खराब, सांस लेने में हो रही परेशानी…मंगलवार को आगरा का एक्यूआई पहुंचा 384.
प्रदेश के सात जिले टॉप पर
आगरा की आवोहवा इस समय खतरनाक स्तर पर है. मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार शहर का एक्यूआई 384 दर्ज किया गया जो कि काफी खतरनाक माना जाता है. मंगलवार को आगरा की हवा में अति सूक्ष्म कण मानक के सात गुना से अधिक रहे. लेकिन, ये खतरनाक हवा केवल आगरा की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है, क्योंकि देश के प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप 8 में प्रदेश के सात जिले हैं. इनमें आगरा आठवें नंबर पर है. साेमवार को आगरा देश में 17वें व प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा था.
एक्यूआई की स्थिति
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
201-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक
ये शहर रहे सबसे ज्यादा प्रदूषित
1, कानपुर, 426
2, गाजियाबाद, 424
3, धौरेरा, 414
4, बुलंदशहर, 413
5, नोएडा, 407
6, ग्रेटर नोएडा, 405
7, लखनऊ, 387
8, आगरा, 384