आगरालीक्स…आगरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को डीएम और एसएसपी ने बाजारों का निरीक्षण किया, मास्क ना पहनने पर जुर्माना लगाने और दुकान बंद कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, हर रोज 80 से अधिक केस आने लगे हैं। वहीं, बाजार भी छह दिन खुलने से संक्रमण का खतरा बढता जा रहा है। सोमवार को डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने कई बाजारों का निरीक्षण किया, लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा।
500 रुपये जुर्माना, दुकान कराई जाएगी बंद
डीएम प्रभु एन सिंह ने कई टीमें बनाई हैं, ये टीमें बाजारों का निरीक्षण करेंगी। मास्क ना पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ दुकान भी बंद कराई जा सकती हैं।