आगरालीक्स…आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर, ताजमहल और आगरा किला को खोलने का निर्णय, ताजमहल और आगरा किला को को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने टवीट किया है।
17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे, आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं। ऐसे में एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर ताजमहल और आगरा किला को 21 सितंबर से विजिटर्स के लिए खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
टूरिज्म इंडस्ट्री को बडी राहत
ताजमहल और आगरा किला के खुलने से टूरिज्म इंडस्ट्री को बडी राहत मिली है, इससे आगरा की होटल इंडस्ट्री, गाइड और फोटोग्राफरों को कोरोना के संकट से ठप हुए कारोबार को फायदा होगा।
सीमित पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
कोरोना संक्रमण को देखते हुए ताजमहल और आगरा किला को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किला में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए एसओपी भी जारी की गई हैं। ताजमहल के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, तापमान होने पर ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।