आगरालीक्स…. आगरा से अब गोवा, इंदौर और कोलकाता के लिए फ्लाइट की तैयारी, अभी मुंबई, बेंगलूरू सहित पांच शहरों के लिए आगरा से फ्लाइट संचालित हो रही हैं। #agraairconnectivity# #agraindoregoaflight# Agrakolkataflight#

आगरा से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट पांच शहरों के लिए है। फ्लाइट में यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में तीन और शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ,आगरा के निदेशक एए अंसारी का मीडिया से कहना है कि इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से गोवा इंदौर और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
आगरा से इंदौर होते हुए गोवा
इंडिगो एयरलाइंस के प्रस्ताव पर आगरा से इंदौर होते हुए गोवा तक फ्लाइट संचालित करने पर सहमति बनी है। यह फ्लाइट गोवा से इंदौर आएगी और वहां से आगरा पहुंचेगी। इस तरह आगरा इंदौर गोवा के बीच फ्लाइट शुरू हो सकती है।जबकि दूसरी फ्लाइट आगरा से कोलकाता के बीच संचालित करने पर विचार चल रहा है।
अभी आगरा से इन शहरों के लिए ही फ्लाइट
1-आगरा मुंबई -मंगलवार, गुरुवार और रविवार
2-आगरा बेंगलूरू- रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
3-आगरा अहमदाबाद- मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
4-आगरा भोपाल मंगलवार,- गुरुवार और शनिवार
5-आगरा लखनऊ रविवार, -सोमवार, बुधवार और शुक्रवार