प्रयागराजलीक्स…. गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में शावर में लगा था स्पाई कैमरा, डॉक्टर का बेटा कैमरे से छात्राओं को नहाते हुए देखता था, अरेस्ट। 3spycamerainhostelbathroom# #doctorson# #arrest#

प्रयागराज के कर्नलगंज क्षेत्र के कचहरी रोड पर डाक्टर के बेटे आशीष खरे ने अपने आलीशान मकान में भूतल पर गर्ल्स हॉस्टल बना रखा था। इसमें छह कमरे थे और पांच से आठ छात्राएं रहती थी। हास्टल के बाथरूम के शावर में नवंबर 2021 में आशीष खरे से स्पाई कैमरा लगवा दिया था। वह छात्राओं को नहाते हुए कैमरे से देखता था।
शावर से पानी कम आने पर खुला मामला
बुधवार को हॉस्टल में एक छात्रा नहाने के लिए बाथरूम में गई, बाथरूम में शावर से कम पानी आ रहा था। उसे लगा कि शावर में कुछ फंस गया है, उसने शावर को हिलाया, दो तीन बार शावर को हिलाते ही स्पाई कैमरा शावर से नीचे गिर गया। शावर में स्पाई कैमरा लगे होने की जानकारी होते ही छात्रा के होश उड़ गए, उसने साथी छात्राओं को बताया। अपने परिजनों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दे दी।
डॉक्टर का बेटा किया अरेस्ट
पुलिस ने बाथरूम के शावर से निकला स्पाई कैमरा जब्त करने के साथ ही डॉक्टर के बेटे आशीष खरे को अरेस्ट कर लिया। 43 साल के आशीष खरे ने अपने मकान में एक कंप्यूटर लैब भी बना रखी थी, वह लैब में छात्राओं को कंप्यूटर पढ़ाता था। पुलिस ने कंंप्यूटर लैब से हार्ड डिस्क के साथ ही दो डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, दो एडाप्टर, एक सीपीयू, तीन सिम, छह डायरी जिमनें लड़कियों के नंबर लिखे हुए थे और एक डिब्बा भी जब्त किया है, डिब्बे में लड़कियों के 100 से अधिक फोटो मिले हैं।
स्पाई कैमरा लगाने की बात की स्वीकार
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपी आशीष खरे ने पूछताछ में बताया है कि उसने नवंबर 2021 में बाथरूम में स्पाई कैमरा लगवाया था। वह कैमरे से छात्राओं को नहाते हुए देखता था लेकिन उसने किसी छात्रा को ब्लैकमेल नहीं किया है और वीडियो किसी को बेचे भी नहीं हैं। हालांकि, इन दोनों एंगिल पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी आशीष खरे को जमानत मिल गई।