आगरालीक्स… आगरा के छावनी बोर्ड की वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद सीमा राजपूत (38 साल) को संदिग्ध् अवस्था में नामनेर स्थित एसआर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सस्पेक्टेड प्वाइजन का केस मानत हुए डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। सीमा पहली बार छावनी वोर्ड (तीन महीने पहले हुए थे चुनाव) में पार्षद चुनी गई हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक पार्टी हुई थी, उस पार्टी में छावनी वोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज महेंद्रू सहित अन्य पार्षद भी थे, यहां भी पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ है। यह भी चर्चा है कि सीमा की शादीशुदा जिंदगी में भी मनमुटाव चल रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सीमा राजपूत के बीमार होने की वजह क्या है।
Leave a comment