आगरालीक्स… (Agra News 12th October )आगरा चौपाटी तीन महीने में तैयार हो जाएगी, 28 दुकानें होंगी, इसे जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पढ़े कहां और क्या है खास।
आगरा में ताजनगरी फेज टू के जोनल पार्क में एडीए द्वारा आगरा चौपाटी विकसित की जा रही है। आगरा चौपाटी में 28 दुकानें होंगी और यहां लोग लजीज व्यंजन का आनंद ले सकेंगे, चौपाटी का काम तेजी से चल रहा है।

तीन महीने में जयपुर मसाला चौक की तरह तैयार होगी आगरा चौपाटी
आगरा चौपाटी ताजनगरी पफेज टू के जोनल पार्क में विकसित की जा रही है। इसे जयपुर के मसाला चौक के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक लजीज व्यंजन का आनंद ले सकेंगे। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि तीन महीने में आगरा चौपाटी का काम पूरा हो जाएगा।
जनवरी 2022 में शुरू हो जाएगी चौपाटी
आगरा चौपाटी जनवरी 2022 में शुरू हो जाएगी। एडीए द्वारा विकसित की जा रही चौपाटी में तमाम तरह के व्यंजन मिलेंगे, यह परिवार के साथ आउटिंग का अच्छा स्थान होगा।