आगरालीक्स ….आगरा अब शिमला से भी ठंडा, शिमला के तापमान से आगरा का तापमान दो डिग्री से कम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है। आगरा का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह शिमला के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। वहीं, शनिवार सुबह से आगरा में ठंडी हवा चलने के साथ ही गलन बढ़ गई है। सर्दी भी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी, इससे दिन का तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

21 दिसंबर से छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 21 दिसंबर से कोहरा छाएगा, इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
17-Dec 8.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
18-Dec 8.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Dec 7.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
20-Dec 7.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
21-Dec 7.0 23.0 Fog or Mist
22-Dec 7.0 23.0 Fog or Mist