आगरालीक्स ….आगरा में हिट एंड रन के बाद आग का गोली बनी कार, टीवी कलाकार और उसका दोस्त गंभीर घायल। कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

आगरा में बुधवार को एफसीआई में कर्मचारी कमल किशोर का बेटा 28 साल का सोनू चौहान अपने दोस्त नरेश के साथ सांई की तकिया से खेरिया मोड की तरफ बाइक से आ रहे थे। तेज स्पीड कार ने ईदगाह बस स्टैंड के पास बाइक में टक्कर मारी, बाइक कार में ही फंस गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक का पीछा किया तो वह कार लेकर दौड़ा। कुछ और लोग भी बाल बाल बच गए।
टीवी कलाकार और दोस्त अस्पताल में भर्ती
कमल किशोर का कहना है कि कार की टक्कर से उनके बेटे सोनू चौहान और उसके दोस्त नरेश को गंभीर चोट आई, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। कार की बाइक में टक्कर के बाद नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही रह गई थी, इसके आधार पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
न्यू आगरा में कार में लगी आग
उधर, बाइक में टक्कर के बाद चालक कार को तेज स्पीड से लेकर दौड़ा। कम्युनिटी हॉल न्यू आगरा के पास कार में आग लग गई थी, स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इस मामले में कार चालक ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी थी इसमें उल्लेख किया है कि किसी चीज से कार के टकराने के कारण आग लगी थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।