आगरालीक्स.. आगरा में शीत लहर की स्पीड बढने के साथ तापमान में गिरावट हो रही है, यूपी का सबसे ठंडा शहर आगरा रहा, ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
आगरा में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है, लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मंगलवार को शीत लहर और गलन से आगरा का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 2 9 डिग्री पहुंच गया, यह प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। जबकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में हो रहे बदलाव से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है, बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने तापमान चार डिग्री तक बने रहते और सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/01/19) 19.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/01/19) 2.9
15-Jan 4.0 21.0 Shallow Fog
16-Jan 4.0 22.0 Shallow Fog
17-Jan 6.0 22.0 Shallow Fog
18-Jan 6.0 23.0 Shallow Fog
19-Jan 6.0 24.0 Shallow Fog
20-Jan 7.0 24.0 Mainly Clear sky
21-Jan 7.0 25.0 Partly cloudy sky