आगरालीक्स.. आगरा में तेज स्पीड कार पलटने के बाद डिवाइडर के खंभे से टकरा गई, एयरबैग और सीट बेल्ट से युवक की जान बच गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में मंगलवार की रात को एक युवक पोलो कार से जा रहा था, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 के जनकपुरी पार्क के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड अधिक होने के कारण पलटने के बाद कार डिवाइडर पर चढ गई, इसके बाद डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। कार में फंसे युवक को बाहर निकाला, कार का एयरबैग खुलने और सीट बेल्ट होने से युवक बच गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।