आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की मेरिट 100 से अधिक.
आगरा कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष 2020-21 की मेरिट सोमवार को जारी कर दी गई। प्राचार्य डॉ एस के मिश्रा के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न विषयों में प्रवेश हेतु योग्यता सूचकांक एवं प्रवेश हेतु तिथियां जारी कर दी गई हैं।
बीए 1 छात्र वर्ग
सामान्य: 105.68 ओबीसी: 96.87 एससी: 94.38
(साक्षात्कार दि 15 अक्टूबर, प्रात: 10.30 बजे से हिंदी विभाग में)
बीए 1 छात्रा वर्ग
सामान्य: 102.78 ओबीसी: 93.30 एससी: 91.13
(साक्षात्कार दि 19 से 22 अक्टूबर, प्रात: 10.30 बजे से गंगाधर शास्त्री भवन में)
बीएससी 1 गणित वर्ग
सामान्य: 115.00 ओबीसी: 102.53 एससी: 92.21
(साक्षात्कार दि 13 व 16 अक्टूबर, प्रात: 10.00 बजे से गंगाधर शास्त्री भवन में)
बीएससी 1 बायो वर्ग
सामान्य: 107.00 ओबीसी: 93.00 एससी: 87.00
(साक्षात्कार दि 19 व 20 अक्टूबर, प्रात: 10.30 बजे से बॉटनी थिएटर में)
बीएससी बायोटेक 1
सामान्य: 102.00 ओबीसी: 97.00 एससी: 88.00
(साक्षात्कार दि 19 अक्टूबर, प्रात: 10.30 बजे से बायोटेक्नोलॉजी विभाग में)
बी कॉम 1
सामान्य: 118.80 ओबीसी: 105.05 एससी: 98.52
(साक्षात्कार दि 15 व 16 अक्टूबर, प्रात: 10.00 बजे से)
प्राचार्य डॉ एस के मिश्रा के अनुसार सभी छात्र छात्राएं हाई स्कूल, इंटर, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार, चरित्र प्रमाण पत्र, टीसी आदि की मूल प्रतियां तथा फीस संबंधित तिथियों पर अपने साथ लेकर महाविद्यालय परिसर में उपस्थित हों।
मीडिया समन्वयक डॉ अमित अग्रवाल के अनुसार बी कॉम प्रथम वर्ष के डा आरके श्रीवास्तव, बीएससी गणित वर्ग की डा क्षमा चतुर्वेदी, बीएससी बायो के डा पीवी झा, बीए छात्र वर्ग के डॉ चंद्रशेखर शर्मा, बीए छात्रा वर्ग की डॉ कमलेश वर्मा एवं बीएससी बायोटेक के डॉ अशोक उपाध्याय प्रवेश प्रभारी हैं।