आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 54 नए केस, 6400 से पार पहुंचा आंकडा, 589 मरीजों का इलाज चल रहा है।
आगरा में 12 अक्टूबर को कोरोना के 54 नए केस आए हैं, इसमें निमोनिया की समस्या होने पर भर्ती मरीजों के साथ ही सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किए गए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6419 हो गई है, 5689 मरीज ठीक हो चुके हैं, कोरोना पॉजिटिव 132 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब 589 मरीज भर्ती हैं।