Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra college admission process for UG courses start from today
टॉप न्यूज़

Agra college admission process for UG courses start from today

138

agra college 2
आगरालीक्स …
आगरा के आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू हो रही है। आज से 150 रुपये का शुल्क जमा कर कॉलेज से छात्र प्रवेश फॉर्म ले सकते हैं। इस सत्र में पहले की तरह ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रवेश का मौका मिल सके।
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि से संबदृध सबसे पुराने आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो रही है, एक जून से प्रवेश फॉर्म मिलने लगेंगे, फॉर्म के साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मार्कशीट के साथ ही अन्य दस्तावेज लगाकर कॉलेज में जमा करना होगा। वहीं, जुलाई में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके लिए कॉलेज में तैयारी चल रही है।
इस तरह बनेगी आगरा कॉलेज में मेरिट
हाईस्कूल के प्राप्ताकों का 50 फीसद होगा और इंटरमीडिएट के प्राप्तकों का 100 फीसद। इन दोनों का योग कर 50 फीसद कर दिया जायेगा। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के प्राप्ताकों का 50 फीसद होगा। विवि प्रवेश नियमावली के तहत अधिकतम अतरिक्त 17 अंक एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, खेल कूद, सैन्यकर्मी आदि। मेरिट के लिए प्रवेश प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 33 अंक अनिवार्य हैं।
100 अंक का पेपर
आगरा कॉलेज के पीआरओ डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में 100 अंक का पेपर होगा। पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक के चार विकल्प दिए जाएंगे। इसके लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जायेगा। इसमें 75 अंक के प्रश्न संबधित विशय के होंगे, जबकि 25 अंक तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान के होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से होगी। इसकी एक प्रति अभ्यर्थी ले जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी कॉलेज की वेबसाइट पर परीक्षा के बाद अपलोड कर दी जायेगी।
पाठयक्रम
बीए 1600
बीएससी 1120
बीकॉम 540
बीए एलएलबी 300
पत्रकारिता 60
बीएससी बायोटैक 60

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!