आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज की शिक्षिका ने साथी शिक्षक पर मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं, शिक्षिका ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। शिक्षिका का आरोप है कि स्पोटर्स टीचर डॉ अमित रावत उन्हें पूर्व प्राचार्य डॉ नरेंद्र यादव द्वारा खाली किए जा रहे आवास को लेने से रोक रहे हैं, उन्होंने डॉ अमित रावत पर पिछले छह महीने से मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को थाना लोहामंडी पहुंची आगरा कॉलेज की शिक्षिका डॉ सुनीता यादव ने आरोप लगाए हैं कि वह आगरा कॉलेज के आवास नंबर दो जो कि राजा की मंडी चौराहे पर है उसे लेना चाहती हैं। उनके पति बैंगलोर में बैंक में कार्यरत हैं, बेटा बीमार चल रहा है, वह अकेली रहती हैं। डॉ सुनीता यादव ने आरोप लगाया है कि स्पोटर्स टीचर डॉ अमित रावत अपनी बहन डॉ अनुराधा नेगी को मकान दिलवाना चाहता है, इसके लिए दबाव बना रहा है, छह महीने से मानसिक शोषण कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।