आगरालीक्स ..आगरा के कमला नगर क्षेत्र में हाईवे पार करते समय युवती को ट्रक ने चपेट में लिया, मौत, युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार को आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया पर बने फ्लाई ओवर से आगे कमला नगर की तरफ से युवती हाई वे पार करते हुए लगडे की चौकी की तरफ आ रही थी। तेज स्पीड ट्रक ने युवती को चपेट में ले लिया, स्थानीय लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे, खून से लथपथ युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक भागने लगे, उन्हें पुलिस ने आगे जाकर पकड लिया। युवती की मौत के बाद बडी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को देख शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
युवती की नहीं हुई शिनाख्त
हादसे के बाद लोगों की भीड लग गई लेकिन अभी युवती की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं, लोगों में आक्रोश है, हाईवे को पार करते समय कई बार हादसा हो चुका है।