आगरालीक्स.(Agra News 27th May). आगरा में व्यापार वर्चुअल मोड पर आ गया है, बाजार बंद है लेकिन हर सामान मिल रहा है। केक से लेकर कपडे और तेल से लेकर सब्जी, इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदे जा रहे हैं।
आगरा में कोरोना कर्फ्यू से एक महीने से बाजार बंद है, सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दुकानें खोली जा रही हैं। लेकिन इलेक्ट्रोनिक आइटम से लेकर कपडे और अन्य सामान की बिक्री की जा रही है। आर्डर करने पर सामान घर पहुंच रहा है। इसके साथ ही केक से लेकर खाने के आइटम लोग घर पर आर्डर देकर मंगा रहे हैं।

वर्चुअल शापिंग कर रहे लोग
शादी समारोह चल रहे हैं, लेकिन कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में लोगों को बडे शोरूम द्वारा वर्चुअल शॉपिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए व्हाइटस एप नंबर जारी किया है, उस नंबर पर कॉल करने पर एक समय दिया जाता है। उस समय पर वीडियो कॉल कर शोरूम से कपडे दिखाए जाते हैं, आप अपनी पसंद के कपडे चुन सकते हैं। इसकी होम डिलीवरी की जा रही है, आनलाइन पैमेंट और कैश आन डिलीवरी का भी विकल्प दिया जा रहा है, यह कारोबार बढने लगा है। इससे लोगों का समय बच रहा है और कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम हो रहा है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्य शापिंग कर पा रहे हैं, शोरूम पर जाने पर परिवार के एक या दो सदस्य ही जाते हैं, इसलिए चूज करने में समस्या होती है, लेकिन वर्चुअल शापिंग में ऐसा नहीं है।
