आगरालीक्स.. आगरा महाधर्मप्रांत (The Archdiocese of Agra) के नए आर्चबिशप की वेटिकन सिटी, आगरा, नई दिल्ली और प्रयागराज में गिरजाघरों की सभी घंटियां एक साथ बजाकर की गई। प्रयागराज धर्मप्रांत के बिशप डॉ. राफी मंजलि को आगरा महाधर्मप्रांत का आर्चबिशप घोषित किया गया। वे जनवरी 2021 में आगरा महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप का पदभार संभाल सकते हैं।
आगरा महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप डॉ. अल्बर्ट डिसूजा का कार्यकाल चार अगस्त को 75 वर्ष पूरे होने पर समाप्त हो गया था, इससे आर्चबिशप का पद रिक्त हो गया था।
आगरा महाधर्मप्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस का कहना है कि आर्चबिशप डॉ राफी मंजलि आगरा महाधर्मप्रांत के ही एक पुरोहित हैं।
37 साल की उम्र में बने पुरोहित
डॉ राफी मंजलि का जन्म 7 फरवरी, 1958 को केरल के त्रिचूर में हुआ था। डॉ राफी मंजलि 11 मई, 1983 को पुरोहित बने थे। 30 अप्रैल, 2007 को वाराणसी धर्मप्रांत के बिशप बने, वे वर्तमान में प्रयागराज धर्मप्रांत के बिशप हैं।
