आगरालीक्स.. आगरा के अपर नगर आयुक्त सहित कोरोना के रिकॉर्ड 114 नए केस, एक की मौत, डीएम कैंप कार्यालय का कर्मचारी पॉजिटिव। 4267 कुल केस, 116 की हो चुकी है मौत।
आगरा में 15 सितंबर को कोरोना के 114 नए केस आए हैं, जबकि बाह निवासी 73 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, उन्हें प्रोस्टेट कैंसर की समस्या थी। कोरोना के 3321 मरीज ठीक हो चुके हैं, 830 मरीज भर्ती हैं।