आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस का रूफ टॉप हुक्का बार पर छापा, हुक्का बार के संचालक और मैनेजर पर मुकदमा, कोर्ट ने हुक्का बार पर रोक लगा रखी है, ऐसे में हुक्का बार संचालित करने पर रोक लगा रखी है।

आगरा में मंगलवार रात को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस फोर्स के साथ फतेहाबाद रोड पर तीन मंजिला बिल्डिंग में चल रहे रूफ टॉप हुक्का बार पर छापा मारा। यहां तीन लोग हुक्का पीते हुए मिले, पुलिस ने तीन हुक्का जब्त कर लिए। थाना ताजगंज प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार का मीडिया से कहना है कि रेस्टोरेंट से तीन हुक्का जब्त किए गए हैं, रोक के बाद भी हुक्का पिलवाने पर रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर पर महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोर्ट ने लगा रखी है रोक
एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी का मीडिया से कहना है कि कोर्ट ने हुक्का बार संचालित करने पर रोक लगा रखी है। शहर में कहीं भी हुक्का बार संचालित किया जाता है तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दे सकते हैं। सख्ती कार्रवाई की जाएगी।