आगरालीक्स.. (Agra News 16th June)..आगरा में कोरोना के केस में लगातार गिरावट, 24 घंटे में केवल चार केस आए हैं। राहत है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोराना के सक्रिय केस 161 हैं।
आगरा में बुधवार को कोरोना के चार नए केस आए हैं, मंगलवार को भी चार ही केस आए थे। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 25810 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही सक्रिय केस भी लगातार कम हो रहे हैं। आगरा में अब कोरोना के नए केस 161 केस हैं।
नए केस से दोगुने मरीज हुए ठीक
कोरोना के चार नए केस आए हैं, जबकि आठ मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के दोगुने मरीज ठीेक हुए हैं। आगरा में 25199 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 450 मरीजों की मौत हुई है।
