नईदिल्लीलीक्स… (16 june ) । भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टेस्ट मैच आज से शुरू हो रहा है। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप की भी तैयारी भी पूरी हो गई है।
ओडीआई व टी-20 सीरीज भी होगी
भारत और इंग्लैंड की महिलाओँ के बीच चार दिवसीय एक टेस्ट मैच आज साढ़े तीन बजे से ब्रिस्टल में शुरू हो रहा है। टेस्ट मैच की कप्तानी मिताली राज करेंगी। इंग्लैंड की कप्तानी ह्रीथ नाइट करेंगी।
आगरा की खिलाड़ी बिखेंरेंगी जलवा
इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन-तीन ओडीआई और टी-2- मैचों की श्रृंखला शुरू होगी.। सीरीज में आगरा की दो खिलाड़ी दीप्ती शर्मा और पूनम यादव भी अपना जलवा बिखेरेंगी।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी पूरी
वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच टैस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भारत औऱ न्यूजीलैंड की 15-15 सदस्यीय टीम घोषित हो चुकी है। प्रेक्टिस मैच में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हराकर बुलंद हौसलों के साथ मैदान में उतरेगी।