आगरालीक्स…आगरा में मंगलवार को 24 घंटे में 18 नये संक्रमित मिले तो 33 हुए डिस्चार्ज. सुधर रहे हालात.
दिन प्रतिदिन कम हो रहे संक्रमित
आगरा में कोरोना की रफ्तार धीरे—धीरे कम होती जा रही है. संक्रमितों का आंकडा दिन प्रतिदिन कम हो रहा है. 15 दिसंबर मंगलवार को 24 घंटे में 18 नये संक्रमित मिले जबकि 33 मरीज डिस्चार्ज किए गए. जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकडा अब 9899 हो गया है जबकि 9422 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. अब तक 169 मरीजों की आगरा में संक्रमण से मौत हो चुकी है.
15 दिसंबर तक ये रही स्थिति
टोटल एक्टिव केस 308
कुल संक्रमित 9899
कुल डिस्चार्ज 9422
अब तक मौत 169
रिकवरी रेट 95.18 प्रतिशत