आगरालीक्स…आगरा से दिल्ली जा रहे थे 25 किसान. पुलिस ने रोका तो कहा—हम तो सरकार के समर्थन में जा रहे हैं. फिर पुलिस ने
आगरा और एटा के थे किसान
मंगलवार को 25 किसान दिल्ली जाने के लिए एक्सप्रेस वे से होकर निकल रहे थे लेकिन खंदौली चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया. ये किसान आगरा और एटा के थे और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मुलाकात करने जा रहे थे. दिल्ली में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को सभी की मुलाकात केंद्रीय मंत्री से करानी थी. लाख कोशिश के बाद भी जब पुलिस ने इन्हें आगे जाने नहीं दिया तो इन्होंने सांसद राजकुमार चाहर को फोन किया, जो कि पहले ही दिल्ली पहुंच चुके थे. इसके बाद सांसद चाहर ने एसएसपी, आईजी और एडीजी से बातचीत की लेकिन तीनों ने शासन से निेर्देश आने के बाद ही किसानों को आगे जाने के लिए कहा. इसके बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और मुख्यमंत्री कार्यालय से आइजी के पास फोन आया और किसानों को आगे जाने देने को कहा गया. इसके बाद किसान रवाना हुए.
किसानों को मनाने में जुटी है सरकार
दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 20 दिन से किसान नये कृषि कानूनों को रदृ करनेकी मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, सरकार हर दिन उन्हें मनाने और समझाने की कोशिश में जुटी हुई है लेकिन किसानों का एक टूक कहना है कि जब तक नये कानून को सरकार हटा नहीं देती तब तक धरना नहीं होगा. किसानों के समर्थन में हजारों किसान देश के अन्य राज्यों से धरनास्थल पहुंच रहे हैं.