आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, 33 नए केस आए हैं, कुल केस 2552 पहुंच गए हैं, किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में 24 अगस्त को कोरोना के 33 केस आए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित कमिश्नर आगरा अनिल कुमार की मां विजय लक्ष्मी का निधन हो गया, उनका जेपी हॉस्पिटल नोएडा में इलाज चल रहा था, इससे एक दिन पहले कमिश्नर आगरा के पिता आरसी मीना का निधन हो गया था वे भी कोरोना संक्रमित थे। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2552 पहुंच गई है। 2162 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 283 मरीज भर्ती हैं।