आगरालीक्स.. आगरा में रेस्टोरेंट में रौनक लौटने लगी है, फास्ट फूड से लेकर डिनर के लिए लोग रेस्टोरेंट में पहुंच रहे हैं।
आगरा में 17 अगस्त को रेस्टोरेंट में बैठकर लंच और डिनर करने के साथ ही जिम खोलने के आदेश जारी किए गए थे। पहले सप्ताह में रेस्टोरेंट, फास्ट फूड कार्नर में लोगों की संख्या बहुत कम रही, लेकिन अब दूसरे सप्ताह में रेस्टोरेंट में चहल कदमी बढने लगी है।
फास्ट फूड सेंटरों पर भीड
आगरा के सदर, संजय प्लेस, एमजी रोड के साथ ही कॉलोनियों में फास्ट फूड सेंटरों पर युवाओं की भीड लग रही है, यहां सुबह से लेकर शाम तक युवा बैठे दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से फास्ट फूड सेंटर खाली पडे हुए थे, अब यहां रौनक है।
रेस्टोरेंट में भी पहुंचने लगे लोग
रेस्टोरेंट में भी लोग जा रहे हैं लेकिन अभी कम है। रेस्टोरेंट में वीकएंड पर भीड अधिक रहती है लेकिन वीकएंड पर मिनी लॉक डाउन के चलते रेस्टोरेंट भी बंद रहते हैं।
जिम में पहुंचने लगे युवा
वहीं, दूसरे सप्ताह में अब जिम में भी युवा पहुंचने लगे हैं लेकिन संख्या कम है। सुबह युवाओं की संख्या अधिक है, अब शाम को भी युवा जिम जा रहे हैं।