आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, कोरोना के 37 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 6980 पहुंच गई है।
आगरा में 24 अक्टूबर को कोरोना के 37 नए केस आए हैं। 69 साल की ट्रांस यमुना कालोनी निवासी महिला मरीज को निजी कोविड हास्पिटल में भर्ती किया गया, उनकी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 142 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल केस 6980 पहुंच गए हैं, 6416 मरीज ठीक हो चुके हैं। 422 मरीज भर्ती हैं।