आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी की कीमत, सर्राफा बाजार में हाजिर सोना- 99.5 के रेट 52,600 प्रति दस ग्राम, सोना-99.99 के रेट 52,850 प्रति दस ग्राम के रहे।
एमजी रोड स्थित लक्ष्मनदास ज्वैलर्स (एलडीजे) के स्वामी रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके शोरूम पर ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट 3171 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 4070 रुपये प्रति ग्राम औऱ 22 कैरेट 4860 रुपये प्रति ग्राम पर रहे।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में सोने की कीमतें 51 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे बनी हुई हैं। शनिवार सुबह वायदा बाजार में सोने के भाव 50,856 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो थोड़ी देर की गिरावट के बाद 51,040 के स्तर को छूकर फिर नीचे 50,866 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया। चांदी के भाव भी कल के भाव पर बने हुए हैं। चांदी 62658 रुपये प्रति किलो पर खुले, जो थोड़ी गिरावट के बाद गिरावट के स्तर 62,425 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला।