आगरालीक्स…(22 July 2021 Agra News) आगरा में अब केवल 27 कोरोना मरीज. गुरुवार को भी नहीं मिला एक भी संक्रमित. मिलेगी राहत. शनिवार—रविवार की बंदी खत्म होने पर फैसला कल
6075 लोगों की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित
आगरा में कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं. गुरूवार को आगरा में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. प्रशासन द्वारा इसको लेकर आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. प्रशासन के अनुसार #Agra में अबतक 25720 #Covid19 मरीजों में से 25237 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं. पिछले 24 घन्टे में 6075 सैम्पल के सापेक्ष कोई नया मरीज नही पाया गया. पिछले 24 घन्टे में 1 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर. वर्तमान में कुल 27 सक्रिय मरीज. आगरा में अब तक 456 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.
शनिवार—रविवार की बंदी पर फैसला कल
इधर व्यापारियों को सरकार की ओर से बड़ी राहत दी जा सकती है. सरकार इस बार शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी को खत्म् कर सकती है. ये व्यापारियों के लिए बड़ी राहत होगी क्योंकि वो कई दिनों से इन दो दिनों की बंदी को खत्म करने की मांग शासन से कर रहे हैं. बताया जाता है कि इसको लेकर शुक्रवार शाम तक निर्णय आ सकता है.