आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 35 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1963 पहुंच गई है, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में बुधवार को कोरोना के 35 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1963 हो गई है, जबकि 43 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना संक्रमित 1574 मरीज ठीक हो चुके हैं। 289 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
25 साल की पटेल नगर मोती कटरा, 21 साल की अवधपुरी, 48 साल की कमिश्नर हाउस, 33 साल की पुष्पांजलि अपार्टमेंट, 53 साल के जैन गली सिकंदरा, 67 साल की फतेहाबाद, 46 साल की नगर पंचायत जगनेर की मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.