आगरालीक्स ..आगरा कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक के बेटे की सिविल सर्विसेज यूपीएससी में 96 वीं रैंक आई है, आगरा की ही नेहा बंधू की 121 वीं रैंक हैं।
कलेक्ट्रेट, आगरा के वरिष्ठ सहायक मदन लाल अग्रवाल के बेटे हार्दिक अग्रवाल ने यूपीएससी-19 में 96वीं रैंक प्राप्त की है। हार्दिक अग्रवाल ने एयरफोर्स स्कूल से 10वीं की, इसके बाद बास्को पब्लिक स्कूल दिल्ली से 12वीं पास की। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया है।
नेहा बंधु की 121 वीं रैंक
आगरा के नैनाना जाट निवासी नेहा बंधु के पिता सोम प्रकाश बंधु पीएनबी किरावली में प्रबंधक हैं, उनकी मां कुसुम दिवाकर पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। बडी बहन ज्योत्सना बंधु इटावा में एसडीएम है और छोटे भाई अमित बंधु ने एलएलएम किया है।

गांव के स्कूल से यूपीएससी में लगातार दो बार सफल
नेहा बंधु ने हाईस्कूल कस्बे के स्कूल से किया, इसके बाद इंटर की परीक्षा क्वीन विक्टोरिया गल्र्स इंटर कॉलेज से दी, इंटर के बाद डीईआईटी झांसी से बीटेक और बीएचयू से एमटेक किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। पहली बार में 22 साल की उम्र में यूपीएससी 2017 में नेहाबंधू की 954 वीं रैंक आई। इससे उन्होंने इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस ज्वाइन कर ली, यूपीएससी की दोबारा तैयारी के लिए एक साल का अवैतनिक अवकाश लिया, इस बार उनकी 121 वीं रैंक आई है।